देहरादून। मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोरों द्वारा लाखों के मोबाइल व नगदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह पिक्चर पैलेस के समीप कुलरी बाजार के तिलक रोड स्थित मोबाइल की दुकान के स्वामी प्रशंात कालड़ा को सूचना मिली कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए है। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्हे ताले टूटे मिले अंदर जाकर देखने पर उन्हे सारा सामान अस्त व्यस्त मिला। इस पर वह सकते में आ गये और उन्होने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। बताया जा रहा है कि रात के समय उनकी दुकान में चोर घुसे और उन्होने दुकान में रखे लाखों के मोबाइल व नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
पर्यटन सीजन में पहाड़ों की रानी मसूरी में जिस तरह से चोरों ने मोबाइल की दुकान में घुसकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त होना लाजमी है। बहरहाल मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




