Home News Posts उत्तराखंड श्री गंगोत्री धाम के कपाट 22 और श्री यमुनोत्री धाम के...

श्री गंगोत्री धाम के कपाट 22 और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्टूबर को होंगे बंद

0
278





उत्तरकाशी।।यात्रा का वर्तमान सत्र अब संपन्न होने जा रहा है। परंपरानुसार श्री गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट बुधवार 22 अक्टूबर को और
श्री यमुनोत्री धाम मंदिर के कपाट गुरुवार 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इन दोनों धामों में  दीपोत्सव के आयोजन के साथ ही कपाट बंद करने से पूर्व की विशेष पूजा-अर्चनाओं का क्रम जारी है।
धार्मिक परम्परानुसार अन्नकूट पर्व पर 22 अक्टूबर 2025 को श्री गंगोत्री धाम मंदिर* के कपाट पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने पर गंगोत्री धाम से गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर मुखवा गाँव लाया जायेगा।
जहाँ गंगा जी की उत्सव प्रतिमा गंगा मंदिर में शीतकाल में विराजमान रहेंगी।
श्रद्धालुजन शीतकाल में मुखवा के गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन कर सकेंगे।
श्री यमुनोत्री धाम मंदिर के कपाट भी 23 अक्टूबर 2025* को भैयादूज के पर्व पर अपराह्न 12:30 बजे बंद किए जाएंगे।
शीतकाल में  यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी। जहां पर शीतकाल के दौरान श्रद्धालुजन यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकेंगे। 
गंगोत्री मंदिर समिति और यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा कपाटबंदी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर में विशैष सजावट करने के साथ ही मुखवा और खरसाली स्थित मंदिरों को भी सजाया-संवारा गया है। 
प्रशासन और पुलिस विभाग के द्वारा भी कपाटबंदी को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं। गौरतलब रहे कि इस यात्राकाल में आज 21 अक्टूबर 2025 सांय तक गंगोत्री यमुनोत्री दोनों धामों में कुल 1402128 तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ है।।
जिनमे से यमुनोत्री धाम में आने वाले 644366 और गंगोत्री धाम में आने वाले 757762 तीर्थयात्री शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here