Home News Posts उत्तराखंड संदिग्ध हालात में टैक्सी ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला

संदिग्ध हालात में टैक्सी ड्राइवर का शव पेड़ से लटका मिला

0
402



नैनीताल। भीमताल क्षेत्र में गरुणताल के पास एक टैक्सी चालक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुरेश राम पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी क्वारब के रूप में हुई है। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष संजीत राठौर के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक पारिवारिक तनाव और गृहकलह से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सुरेश ने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था। पिछले वर्ष जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उसका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में हुआ था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here