देहरादून। मित्र पुलिस का मैडल लगाकर आये दिन अपनी कार्यश्ौली से चर्चा में रहने वाली पुलिस ने अब हद कर दी और एक मीडिया कर्मी के साथ मारपीट कर उसको जमीन पर पटक दिया। अधिकारियों ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
मिली जानकारी के अनुसार एक इलेक्ट्रनिक मीडिया का पत्रकार दून चिकित्सालय पहुंचा तो वहां पर दो पक्षों में मारपीट हो रही थी जिसको उसने शूट करना शुरू किया तो वहां पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने पत्रकार के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसके बाद जब उक्त पत्रकार ने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह मीडिया से है तो वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मी आग बबूला हो गयी और पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट करते हुए उसको जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद उसने इस मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की तो उन्होंने उसको कार्यवाही करने का आश्वासन देकर टाल दिया।



