Home News Posts उत्तराखंड नहर में मिला किशोर का शव, कोहराम

नहर में मिला किशोर का शव, कोहराम

0
67

हरिद्वार। घर से नाराज होकर लापता चल रहे किशोर का शव आज सुबह नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला ज्वालापुर क्षेत्र के कोटरवान क्षेत्र का है। यहंा रहने वाले 17 वर्षीय किशोर फराज पुत्र फरमान का शव नहर में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। किशोर बीते 27 अप्रैल की रात को परिजनों से किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से चला गया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
मामले की सूचना ज्वालापुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान किशोर बाल्मीकि बस्ती तक जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह किशोर का शव बहादराबाद स्थित पथरी पावर हाउस के पास नहर में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि किशोर की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here