Home News Posts उत्तराखंड पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर पहुंचा थाने!

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर पहुंचा थाने!

0
97

पिथौरागढ़। नाजायज सम्बन्धों के शक के चलते एक व्यक्ति ने आवेश आकर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद हत्यारा पति खुद थाने पहुच गया जहंा उसके द्वारा आत्मसर्मपण कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुच कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
हत्या का यह मामला जनपद पिथौरागढ़ के अस्कोट क्षेत्रांर्तगत ग्राम द्वालीसेरा का है। यहंा आज सुबह भुवन प्रसाद (42) निवासी ग्राम द्वालीसेरा द्वारा अपनी पत्नी गीता देवी (उम्र 38 वर्ष) की कथित अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद आरोपी स्वयं चौकी पीपली पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। वहंीं मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मृतका का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा गया। वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। वहीं इस दुस्साहसिक घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किये गये है। वहीं आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here