Home News Posts उत्तराखंड टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत

टैंकर खाई में गिरा, चालक की मौत

0
22

देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक टैंकर के खाई में गिर जाने स चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचांया जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
सड़क दुर्घटना का यह मामला मसूरी—देहरादून मार्ग पर आज सुबह घटित हुआ है। यहंा गज्जी बैंड के पास एक पानी का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा—तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था।
बताया जा रहा है कि टैंकर मसूरी झील से पानी भरकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गज्जी बैंड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सीधे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here