May 28, 2026देहरादून। आपसी प्रेम, भाईचारे व अमन चैन की दुआ के साथ ईद का त्यौहार सौहार्दपूर्ण मनाया गया।आज यहां प्रातः मुख्य ईदगाह में शहर काजी हजरत मुफ्ती हाशीम अहमद कासमी ने देश की खुशहाली व अमन चैेन की दुआ के साथ ईद की नमाज अता करायी। जिसके बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इसके साथ ही शहर की अन्य मजिस्जदों में लोगों ने ईद की नमाज अता कर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। घिसरपडी में स्थित मस्जिद में मौलाना कारी मौहम्मद इमरान इमाम खतीब साहब ने ईद की नमाज अता करायी और देश की खुशहाली व अमन चैन की दुआ के साथ सभी को ईद की मुबारकबाद दी। जिसके बाद हिन्दू, सिख व अन्य धर्माे के लोगों ने मुस्लिम भाईयों के साथ गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
May 28, 2026देहरादून। तीर्थ यात्रियों को चारधाम यात्रा पर ले जा रहे वाहन चालक को चैकिंग के दौरान पुलिस ने नशे में धुत्त पाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर उनको रवाना किया गया।आज यहां हरबर्टपुर बस स्टैंड पर यात्री वाहन टेम्पो ट्रेवलर को विकासनगर पुलिस द्वारा रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक नशे में प्रतीत हो रहा था, जिस पर पुलिस द्वारा वाहन चालक का एल्कोमीटर से श्वांस परीक्षण किया गया, जिसमें वाहन चालक के द्वारा मानकों से अधिक शराब के सेवन किये जाने की पुष्टी हुई, जिसके पश्चात वाहन चालक, जिसके द्वारा अपना नाम कुलदीप सिंह पुत्र लखमेर सिंह निवासी हरिपुर तोंगिया थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार बताया, को अन्तर्गत धारा 185 एमवी एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को एमवी एक्ट मे सीज किया गया।उक्त वाहन के यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को चारधाम के लिए रवाना किया गया। वाहन चालक अपने वाहन से राजस्थान के 20 यात्रियों ( 11 महिला तथा 9 पुरुष) को लेकर हरिद्वार से चारधाम के लिए रवाना हुआ था।
May 28, 2026देहरादून। दो सूत्री मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने मंत्री आवास कूच किया। जब वह मंत्री आवास के पास पहुंचे तभी पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जिसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री आवास पहुंच अपना मांग पत्र सौंपा।आज यहां प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन से जुडे पीआरडी जवानों ने मंत्री रेखा आर्य के आवास के लिए कूच किया। पीआरडी जवान गांधी पार्क से घंटाघर, चकराता रोड होते हुए यमुना कालोनी स्थित मंत्री आवास के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनको बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गये। जिसके बाद उनका एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री आवास पर गया और अपना मांग पत्र सौंपा। उनका कहना था कि पीआरडी संगठन की स्थापना तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त प्रान्त सशस्त्र कांस्टेबुलरी अधिनियम 1948 के अंतर्गत 11 दिसम्बर 1948 को की गयी थी। इसका उददेश्य प्रदेश में सामुदायिक सद्भावना एंव शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा नागरिकों को अनुशासित आत्मनिर्भर एवं संगठित बनाना था। तब से लेकर आज तक पीआरडी के जवान एवं कार्मिक प्रदेश में शांति—व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभिन्न राजकीय एवं सामाजिक कार्यो के निर्वहन में निरन्तर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं।उन्होंने मांग की है कि होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ डीए लागू किया जाये तथा 365 दिन का वर्षभर नियमित रोजगार दिया जाये।
May 28, 2026भाजपा बनाएगी ‘मिशन रिपीट’ का ब्लूप्रिंट धामी सरकार के कामकाज की होगी समीक्षा बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर फोकस कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की रणनीति पहाड़ के मुद्दों पर केंद्रीय नेतृत्व की रहेगी नजर सत्ता विरोधी माहौल को साधने की भी है तैयारी देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भाजपा ने समय से पहले चुनावी मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी इस दौरे के जरिए जहां संगठन को सक्रिय करने में जुटी है, वहीं सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बैठाने की कवायद भी तेज हो गई है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व पर केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा पहले ही संकेत दे चुकी है कि 2027 का चुनाव धामी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा। ऐसे में यह दौरा पार्टी के भीतर किसी भी संभावित असंतोष को शांत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा इस बार केवल चुनावी घोषणाओं के भरोसे नहीं रहना चाहती, बल्कि बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने में जुट गई है। पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों, सीमांत इलाकों और शहरी सीटों पर अलग-अलग रणनीति तैयार कर रही है। संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी मोड में लाने पर जोर दिया जा रहा है।दूसरी ओर भाजपा की सक्रियता विपक्षी कांग्रेस के लिए भी चुनौती बनती दिख रही है। कांग्रेस जहां अभी संगठनात्मक मजबूती और नेतृत्व संतुलन की जद्दोजहद में उलझी है, वहीं भाजपा लगातार केंद्रीय नेतृत्व के जरिए कार्यकर्ताओं में संदेश देने की कोशिश कर रही है कि पार्टी पूरी तरह चुनावी तैयारी में उतर चुकी है। हालांकि भाजपा के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। बेरोजगारी, पलायन, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे लगातार सरकार को घेर रहे हैं। पहाड़ों में भू-कानून और मूल निवास जैसे मुद्दों पर भी जनता की नाराजगी खुलकर सामने आई है। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा केवल राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनता के मूड को समझने और चुनाव से पहले कमजोर कड़ियों को दुरुस्त करने का प्रयास भी माना जा रहा है।भाजपा अब उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी का सपना देख रही है। इसी कारण पार्टी ने चुनावी तैयारियों को अभी से गति दे दी है। आने वाले महीनों में केंद्रीय नेताओं के और दौरों की संभावना भी जताई जा रही है। साफ है कि उत्तराखंड में 2027 का चुनावी रण धीरे-धीरे गर्माने लगा है।
May 28, 2026देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक टैंकर के खाई में गिर जाने स चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचांया जहंा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।सड़क दुर्घटना का यह मामला मसूरी—देहरादून मार्ग पर आज सुबह घटित हुआ है। यहंा गज्जी बैंड के पास एक पानी का टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर अफरा—तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक को बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान अक्षय असवाल पुत्र प्रेम सिंह असवाल निवासी ग्राम सभा दुधई, ब्लॉक सहसपुर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के समय टैंकर पूरी तरह पानी से भरा हुआ था।बताया जा रहा है कि टैंकर मसूरी झील से पानी भरकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गज्जी बैंड के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैंकर सीधे खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
May 28, 2026देहरादून। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार सुनीता शर्मा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, शाखा एस्ले हॉल देहरादून के द्वारा कोतवाली नगर पर आकर तहरीर दी कि चोर द्वारा बैंक के बाहर एटीएम में लगे एयर कंडीशनर आउटडोर तथा यूनिट कॉपर वायर चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधीनस्थों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगोेंं को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। घटना के खुलासे तथा गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर घटना को अंजाम देने वाली एक महिला को कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसका पूर्व में भी चोरी के अन्य मुकदमों में जेल जाना प्रकाश में आया है। पूछताछ में उसने अपना नाम ललिता देवी पत्नी लुटकुन साहनी निवासी आजाद कॉलोनी गोविंदगढ़ थाना केंट बताया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।