सीढ़ियों से गिरने से सिंगर जुबिन नौटियाल गंभीर रूप से घायल

0
455


मुंबई। लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल गुरुवार सुबह तड़के एक दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरने की वजह से घायल हो गए हैं। उनकी कोहनी टूट गई जबकि पसलियों में काफी चोट आई है। इसके अलावा उनके सिर पर चोट आई है। हादसे के बाद उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। हादसे के बाद जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। गायक ने अभी तक प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here