नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

0
195

देहरादून। नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी सहित पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सेलाकुई निवासी एक महिला ने सेलाकुई थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया कि सौतेला पिता नाबालिग पुत्री के साथ बीती जुलाई से लगातार गलत काम करता आ रहा है। विरोध करने पर गाली गलौच करता है और जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने तहरीर में बताया कि पहले तो उसने लोकलाज के चलते कोई शिकायत नहीं की और उसके पति ने भी माफी मांग ली थी और कहा कि वह अब से ऐसा नहीं कुछ नहीं करेगा। लेकिन उसके बाद भी उसकी हरकते बंद नहीं हुई और विरोध करने पर गली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस के अनुसार आरोपी समुदाय विशेष का है। जिस पर पुलिस ने मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here