- तीन तलवारे व पांच बुलेट बरामद
पौड़ी। जानलेवा हमला करने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से तीन तलवारें व सात बुलेट बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली श्रीनगर पर पवन उनियाल निवासी श्रीनगर द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि रात के समय मैं अपने दोस्तों के साथ श्रीनगर बाजार पेट्रोल पम्प में था इसी दौरान पांच बुलेट मोटर साइकिल सवार 8—10 युवकों द्वारा मोटर साइकिल के साइलेंसरों से तेज आवाज की जा रही थी हमारे द्वारा इन युवकों को मोटर साइकिल को शांतिपूर्वक चलाने को कहा गया जिस पर इन युवकों द्वारा हम पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। जिस पर हम अपनी जान बचाने के लिए भागे तो इनके द्वारा हमारा पीछा कर हमारे साथ मारपीट की गई जिससे हमें गंभीर चोटे आई है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी गयी। सीसी कैमरे खंगालने पर पुलिस को ेपता चला कि सभी आरोपी रूद्रप्रयाग की ओर गये है। जिस पर पुलिस द्वारा आरोपियों का पीछा किया गया। पीछा करने पर उत्तQ घटनाक्रम को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों (जसकरण सिंह, गुरप्रीत सिंह, जशनदीप सिंह, चरनप्रीत, जसकान सिंह, सुखप्रीत सिंह व रमनदीप सिंह) को रूद्रप्रयाग के पास जवाड़ी बाइपास से मय 3 तलवारों के साथ गिरफ्तार किया गया साथ ही गिरफ्तारशुदा आरोपियों की बुलेट मोटर साइकलों को भी सीज किया गया है।




