Home News Posts उत्तराखंड दिव्यांग घाट पर महिला का शव मिलने से सनसनी

दिव्यांग घाट पर महिला का शव मिलने से सनसनी

0
742

हरिद्वार। कनखल क्षेत्रंार्तगत आज सुबह शंकराचार्य चौक के पास दिव्यांग घाट पर एक महिला का अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कनखल थाना पुलिस को सूचना मिली कि शंकराचार्य चौक के पास दिव्यांग घाट पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। अंदेशा जताया जा रहा है कि शव हरकी पैड़ी की तरफ से पानी में बहकर आया होगा। हालांकि पुलिस मृतक महिला की शिनाख्त के प्रयासों में जुटी हुई है। पुलिस ने इस सबंध में जब आसपास पूछताछ की तो भी महिला की कोई पहचान नहींं हो पायी है। बहराल पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर उसकी शिनाख्त हेतू शव को जिला अस्पताल मोर्चरी हरिद्वार में रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here