Home News Posts Filmy बॉलीवुड एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

0
585


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने गिरफ्तार में ले लिया है। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग को प्रमोट करने का आरोप है। जिसके तहत उन पर कार्रवाई की गई है। एसआईटी ने साहिल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया। जिसके बाद साहिल को शिंदेवाड़ी-दादर कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मीडिया सके सवालों पर एक्टर साहिल खान ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस और देश के कानून पर पूरा भरोसा है और सच्चाई सामने आएगी। जानकारी के मुताबिक मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में एक्टर साहिल खान का नाम आया था। साहिल द लायन बुक एप नाम के एक सट्टेबाजी एप से जुड़े थे जो कि महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का ही हिस्सा है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने साहिल से पूछताछ भी की थी। मुंबई के माटुंगा पुलिस मेहादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम सामने आया था। साहिल ने जमानत के लिए कोर्ट का रुख किया था लेकिन कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली थी। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उधर मुंबई लाए जाने पर पत्रकारों से साहिल ने कहा कि उन्हें देश की कानून व्यवस्था पर पूरा यकीन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here