पाकिस्तान दुनिया से पैसों की भीख मांग रहा है, वहीं भारत चांद पर पहुंच गया : नवाज शरीफ

0
117


कराची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने ही देश की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि हमारा देश दुनिया से पैसों की भीख मांग रहा है, वहीं पड़ोसी भारत चांद पर पहुंच गया। दरअसल, दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन और चांद पर चंद्रयान-3 की सफलता पर नवाज शरीफ का दर्द छलका और उन्होंने अपने ही देश की वर्तमान सरकार के साथ-साथ पूर्व जनरलों पर भी निशाना साधा। बता दें कि पाकिस्तान बहुत खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। जिसके चलते नवाज शरीफ ने सेना के पूर्व जनरलों और न्यायाधीशों पर यह टिप्पणी की। लंदन में रह रहे पाकिस्तान के 73 वर्षीय पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने देश के आर्थिक संकट पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आर्थिक संकट के लिए देश के पूर्व जनरल और जज जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, पाकिस्तान वो क्यों नहीं कर पाया है? नवाज शरीफ ने लंदन से लाहौर में अपनी पार्टी ‘पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज’ को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 1990 में भारत सरकार की ओर से शुरू किए गए आर्थिक सुधारों का उन्होंने पालन किया है। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बने थे, तब उनके देश के पास केवल एक अरब डॉलर था, लेकिन आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार उम्मीद से कहीं ऊपर चला गया है। अब ये करीब 600 अरब डॉलर के पास पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here