पार्टी में सलमान ने अभिषेक व अमिताभ बच्चन को लगाया गले

0
123


मुंबई। मनोरंजन जगत के सफल निर्माताओं में से एक आनंद पंडित ने 21 दिसंबर को अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर सितारों से सजी एक पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में इंडस्ट्री के दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन इस पार्टी में कुछ ऐसा भी हुआ, जिसे बार-बार देखने पर भी लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बारे में फैंस कभी सपने में भी नहीं सोच पा रहे थे। जो काम कोई ना कर सका, वो काम आनंद पंडित की इस बर्थडे पार्टी में हो गया। जी हां, सलमान खान को पार्टी में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ गर्मजोशी से गले मिलते हुए देखा गया। यही नहीं, अभिषेक और सलमान के बीच काफी बातचीत भी हुई। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें, जब से अभिषेक बच्चन की नजदीकियां ऐश्वर्या राय से बढ़ी थीं, तब से ही अभिषेक और सलमान के बीच में बात होना बंद हो गई थी। हर मौके पर ये दोनों एक-दूसरे को नजरअंदाज ही करते नजर आए। अभिषेक की शादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि सलमान ने अभिषेक को गले लगाया हो। आपको बता दें अभिषेक और ऐश्वर्या की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम अराध्या है। लेकिन इस बीच अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here