आज से ₹39.50 सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

0
177


नई दिल्ली। सरकार ने नया साल आने से पहले ही बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी तेल कंपनियों ने दिसंबर खत्‍म होने से पहले ही गैस सिलेंडर की कीमतें घटा दी हैं। अब दिल्‍ली सहित देश के चारों महानगरों व अन्‍य शहरों में भी गैस सिलेंडर सस्‍ता मिलेगा। आज (22 दिसंबर) से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपए सस्ता हो गया। यह कटौती सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से की गई है। देशभर में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की नई दरें शुक्रवार से लागू हो गईं। जबकि घरेलू गैस सिलेंडरों की भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पहले की तरह 903 रुपए में ही मिल रहा है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपए में मिल रहा है। जबकि कोलकाता में इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। यहां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1868 रुपए में मिलेगा। इसी प्रकार मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1710 रु. और चेन्नई में 1929 रुपए में मिलेगा। चेन्नई में एलपीजी के दाम देश में सबसे अधिक हैं। बता दें कि ऑयल कंपनियों ने इससे पहले 16 नवंबर को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की थी। तब 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 57.5 रुपए कम किए गए थे। इसके बाद 1 दिसंबर को कीमतें 21 रुपए बढ़ाई गई थीं। इस प्रकार देखा जाए तो नवंबर से अब तक कमर्शियल सिलेंडर 76 रुपए सस्ता हो चुका है। पिछले कुछ समय से करीब हर महीने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here