September 28, 2026रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास बीती शाम पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पत्थरों की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने बच्चे के शव को पालकी के जरिए एमआरपी भ्ौरव मंदिर, जंगलचटृी पहुंचाया। वहीं, मलबा और पत्थर गिरने से रास्ते में फंसे करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।जानकारी के अनुसार पुलिस कंट्रोल रूम को बीती शाम करीब 4ः39 बजे चीरबासा क्षेत्र में लैंडस्लाइड की सूचना मिली। बताया गया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना हुई, जिसकी चपेट में एक बच्चा आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव, उम्र 5 वर्ष, निवासी एटा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मार्ग पर तैनात रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्चे के शव को पालकी के माध्यम से एमआरपी भ्ौरव मंदिर, जंगलचटृी पहुंचाया। लगातार बारिश के बीच चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन और रेस्क्यू टीमें यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी कर रही हैं। चीरबासा क्षेत्र में मलबा और पत्थर गिरने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित हो गया। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेस्क्यू टीमों ने अभियान शुरू किया। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, अब तक करीब 1100 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान पूरी सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ चलाया जा रहा है।