Home News Posts उत्तराखंड दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0
213

देहरादून। महिला से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना रानीपोखरी को रानीपोखरी क्षेत्र में स्थित एक रिसार्ट में एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना रानीपोखरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पंहुचा। मौके पर पीड़ित महिला से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि आदित्य गिरी नाम के युवक से उसकी दोस्ती थी, जिसके द्वारा उसे बहला फुसलाकर हरिद्धार से घुमाने के बहाने ड्रीम वैली रिसार्ट रानीपोखरी लाया गया। जहां उसके द्वारा उसके साथ मारपीट कर जबरदस्ती दुष्कर्म करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त घटना के संबंध में पीडिता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर नामजद आदित्य गिरी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आदित्य गिरी पुत्र सन्तोष गिरी निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। जिसको न्यायालय में पेश कर उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here