Home News Posts उत्तराखंड वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी

वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी

0
328

  • पहाड़ से मैदान तक लुढ़का पारा
  • तेज हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें

देहरादून। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दो दिनों में राज्य के मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी दी गई है। इस दौरान राज्य की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा के साथ भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ कहीं सामान्य तो कहीं हल्की बारिश होने की बात भी कही गई है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी इस दौरान सामने आ सकती हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विच्छोभ की सक्रियता के कारण तथा राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में यह परिवर्तन देखा जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में राज्य के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, गरज के साथ ओलावृष्टि तथा बिजली गिरने की घटनाएं पेश आ सकती हैं। खास तौर से चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर में दो दिन मौसम खराब रहेगा। वहीं मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार, उधम सिंह नगर तथा देहरादून में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात से चमोली, ओली, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है वहीं रुद्रप्रयाग में गंगोत्री तथा यमुनोत्री धामों में भी बर्फबारी होने के समाचार हैं जिसकी वजह से रात का तापमान 5—6 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया जिसमें अभी और भी गिरावट की संभावना है। उधर राजधानी दून में भी आज सुबह से काले बादल छाए हुए हैं तथा रुक—रुक कर बारिश हो रही है तेज हवाओं के कारण शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। अगले दिन इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here