राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सीएम धामी को लिखा पत्र!

0
569

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा लगातार बढ रही जघन्य अपराध की घटनाओं पर चिन्ता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विगत कुछ समय से उत्तराखण्ड राज्य में घट रही अपराध की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है तथा अपराधियों के मन में कानून का भय समाप्त हो गया है। भ्रष्टाचार और भयमुक्त सरकार के अपने वादे पर अमल करने में राज्य सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। विगत एक वर्ष के अन्तराल में देवभूमि उत्तराखण्ड राज्य में जघन्य हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विषेशकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here