Home राष्ट्रीय Punjab पंजाबी गायक और एक्टर राजवीर जवंदा का निधन

पंजाबी गायक और एक्टर राजवीर जवंदा का निधन

0
515


मोहाली। पंजाबी गायक और एक्टर राजवीर जवंदा का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 27 सितंबर को हिमाचल में उनका एक्सीडेंट हुआ था। लोकप्रिय गायक राजवीर शिमला जा रहे थे, तभी आवारा मवेशियों के कारण उनका मोटरसाइकिल पर से नियंत्रण खो गया और बद्दी के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में जवंदा के सिर और रीड की हड्डी सहित शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। मोहाली ले जाने से पहले, जवंदा को सोलन के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद रविवार तड़के बेहद गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। जहां वह कई दिनों से वेटिंलेटर पर थे। बीते कई दिनों में उन्हें होश नहीं आया और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं रहो रही थी। 4 घंटे निगरानी और लगातार दवाइयां देने के बावजूद, उनके दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रहा था। इससे मेडिकल टीम काफी परेशान थी। डॉक्टरों ने कहा है कि वे राजवीर को स्थिर करने के लिए हर संभव चिकित्सीय प्रयास कर रहे थे। हार्ट बीट को नियंत्रण में रखने के सभी प्रयासों के बाद भी उन्होंने 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गौरतलब है कि राजवीर जवंदा ‘काली केमेरो’, ‘शानदार’, ‘मुच्छ ते माशूक’ जैसे चार्टबस्टर गानों के लिए मशहूर हैं और उनकी लोकप्रियता बेहद व्यापक है। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here