चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस्तीफा दे दिया है। पंजाब सरकार के सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है। माना जा रहा है कि विभागों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के आधार पर आलाकमान की ओर से इस्तीफा दिए जाने के निर्देश दिए गए थेए जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ा है। कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल का जन्म 1962 में पंजाब के अजनाला में हुआ था। उनके पिता का नाम हरबंस सिंह है। कुलदीप सिंह ने 10वीं तक की पढ़ाई अमृतसर के सरकारी स्कूल से की है। अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती वर्षों में उनका कांग्रेस से नाता रहा। धालीवाल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिए अमेरिकी नागरिकता त्याग दी थी। उन्होंने 2014 में अमेरिका छोड़ दिया और 13 साल वहां रहने के बाद राजनीति में शामिल होने के लिए वापस आ गए। धालीवाल ने दावा किया था कि अमेरिका जाने से पहले उन्हें जगदेव कलां गांव का सरपंच चुना गया था। 2022 के पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी ने अमृतसर से धालीवाल के रूप में अपने एनआरआई मामलों के मंत्री को चुना था। वह 2019 के लोकसभा चुनावों में हार गए थे। उन्हें सिर्फ 20ए087 वोट मिले थेए जो कुल डाले गए वोटों का मात्र 2।34 प्रतिशत था। कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला ने 4।45 लाख से अधिक वोट हासिल करके आराम से चुनाव जीता था। हालांकिए आप की लहर पर सवार होकर धालीवाल ने 2022 का विधानसभा चुनाव अजनाला विधानसभा सीट से जीता था।




