Home News Posts विधानसभा उपचुनाव: बिहार के बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर लगातार आगे

विधानसभा उपचुनाव: बिहार के बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर लगातार आगे

0
18

पटना। बांकीपुर (बिहार) के उपचुनाव की मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं, भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा दूसरे और राजद की उम्मीदवर रेखा कुमारी (गुप्ता) तीसरे नंबर पर हैं। फिलहाल जन सुराज भारतीय जनता पार्टी से 6,419 वोटों से आगे चल रही है। अभी 20 राउंड की मतगणना शेष है। हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनावों बिहार का बांकीपुर हॉट-सीट बना रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर केवल 34.31 प्रतिशत मतदान ने जहाँ एक तरफ भाजपा की चिंता बढा दी है वहीं, लोकतंत्र में शहरी वोटर्स की उदासीनता भी सवालों के दायरे में है। हालांकि जीत को लेकर सभी पक्षों के अपने दावे और वायदे हैं लेकिन एक नज़र बांकीपुर के जातीय समीकरण और संभावनाओं पर डालते हैं।
पटना की प्रतिष्ठित बांकीपुर सीट देश भर में चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है। शुरुआत में यहां बीजेपी के नीरज सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता के बीच ट्रायंगुलर फाइट माना जा रहा था, लेकिन जमीनी प्रचार आगे बढ़ने के साथ यह लड़ाई सीधे तौर पर बीजेपी बनाम जन सुराज में बदल गई। प्रशांत किशोर को जहाँ शहरी और पढे-लिखे मतदाताओं का भरोसा है वहीं बीजेपी सवर्ण, खासकर कायस्थ मतदाताओं, लव-कुश समीकरण और चंद्रवंशी समुदाय के वोटों पर उम्मीद लगाए बैठी है। राजनीतिक विश्लेषकों और मतदान के बाद प्रतिक्रियाओं के मुताबिक, बांकीपुर में इस बार पारंपरिक जातीय समीकरणों में दरार दिखी है। राजद और राजग दोनों का ‘M’ फैक्टर इस बार खिसक कर प्रशांत किशोर के पाले में जाता हुआ दिखा है।
बांकीपुर लंबे समय से बीजेपी का गढ़ रहा है। प्रशांत किशोर ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंककर राष्ट्रीय ध्यान अपनी ओर खींचा है, लेकिन शहरी कोर वोटबैंक पर बीजेपी की मजबूत पकड़ को देखते हुए इस सीट पर बीजेपी का पलड़ा अब भी भारी नजर आता है। संभावना और आशंकाओं का दौर अब बस कुछ ही देर है। आंकड़े ईवीएम में बंद हैं और अनुमान के आधार पर विश्लेषण किए जा रहे हैं। मतगणना जारी है और कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि बांकीपुर में प्रशांत किशोर का दांव बीजेपी के मजबूत शहरी किले को भेद पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here