Home ताजा ख़बर पीएम ने घायलों का जाना हाल

पीएम ने घायलों का जाना हाल

0
460
  • दुर्घटना स्थल का किया दौरा, जांच के दिये निर्देश
  • जिंदा बचे एकमात्र यात्री रमेश से भी मिले मोदी
  • एयर इंडिया भी देगी एक—एक करोड़ मुआवजा
  • विमान का ब्लैक बॉक्स वह अन्य सामान बरामद

नई दिल्ली/अहमदाबाद। अहमदाबाद विमान हादसे के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों का हाल—चाल भी जाना। प्रधानमंत्री ने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने के आदेश भी दिए हैं।
बीते कल दोपहर को हुए इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के समय यह विमान मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के छात्रावास की बिल्डिंग में जाकर घुस गया था जिससे कई छात्र और अन्य लोगों की भी मौत हो गई थी हादसे के साथ लगी आग के कारण सभी यात्री बुरी तरह से जल गए थे जिनकी पहचान किया जाना संभव नहीं था। इसलिए मृतकों के परिजनों के डीएनए से मिलान कर उनकी पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 200 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं। तथा सभी मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। डीएनए मिलान के बाद ही परिजनों को शव सौंपने की व्यवस्था की गई है तथा मृतकों की सूची भी जारी करने की बात कही जा रही है।


इस हादसे में कुल 265 लोगों के मरने की पुष्टि अब तक प्रशासन द्वारा की गई है। जिसमें 241 यात्री है तथा कुछ मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र—छात्राएं हैं। बीते कल दुर्घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने घटनास्थल का दौरा किया था तथा स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद आज अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री ने दुर्घटना स्थल का दौरा कर हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली गई। इस हादसे का शिकार होने वालों में एकमात्र जीवित बचे यात्री रमेश विश्वास से भी पीएम ने मुलाकात की साथ ही हादसे की पूरी जानकारी ली। तथा सिविल अस्पताल का दौरा कर यहां भर्ती 20—30 अन्य घायलों जिनका यहां इलाज चल रहा है, से भी पीएम ने हाल—चाल जाना।
इस हादसे का शिकार हुए लोगों को टाटा ग्रुप द्वारा एक—एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कल ही कर दी गई थी वहीं आज एयर इंडिया द्वारा भी पीड़ित परिवारों को एक—एक करोड़ की सहायता देने की घोषणा की गई है। जांच टीम को घटनास्थल से विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद हो गया है तथा अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। जांच टीम को एक भागवत गीता की प्रति भी दुर्घटना स्थल से मिली है। प्रधानमंत्री ने घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था तथा मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here