Home उत्तराखंड Almora सड़क हादसे में पैरा कंमाडो की मौत

सड़क हादसे में पैरा कंमाडो की मौत

0
440

नैनीताल। सड़क हादसे में आज सुबह एक स्कूल बस व बाइक की टक्कर हो जाने से एक पैरा कमंाडो गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पैरा कमंाडो की मौत पर परिजन सदमें मेें है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्राम करनपुर निवासी हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा बाइक से अपने घर जा रहा था, इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी, जिसमें हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने हिमांशु मेहरा को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है, कि हिमांशु मेहरा हिमाचल में पैरा कमांडो के पद पर तैनात था और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुटृी पर घर आया था। वहीं घटना के बाद फौजी के परिजनों में मातम मचा हुआ है। वहीं मामले मे पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंप दिया है, तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here