Home News Posts उत्तराखंड ऑपरेशन प्रहारः अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग गैंग का पर्दाफाश

ऑपरेशन प्रहारः अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग गैंग का पर्दाफाश

0
61
  • दो सगे भाई गिरफ्तार, 34 सिलेण्डर व रिफिलिग के उपकरण बरामद

नैनीताल। आपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर उनके पास से 34 छोटे बड़े सिलेण्डर व रिफिलिंग में प्रयुक्त उपकरण बरामद किये है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बीते रोज कोतवाली रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि खराड़ी क्षेत्र स्थित एक मकान में घरेलू गैस सिलेण्डर की अवैध रिफिलिंग कर कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये मकान पर छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। यहंा घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करते हुए अवैध भंडारण एवं रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 34 छोटे—बड़े गैस सिलेंडर एलपीजी रिफिलिंग के उपकरण, तराजू व बाट तथा लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया गया। हिरासत में लिए गये लोगों ने अपना नाम अमन उर्फ भल्ला पुत्र रईस अहमद, निवासी खताड़ी, नार्मल स्कूल के पास, रामनगर व शहजाद उर्फ श्ौजी पुत्र रईस अहमद, निवासी खताड़ी, नार्मल स्कूल के पास, रामनगर बताया। दोनो आरोपी सगे भाई है। जिनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया है।
मामले में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होने आमजन से अपील की है कि यदि आपके आसपास गैस की अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या भंडारण की सूचना है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here