Home News Posts उत्तराखंड 3 लाख की अफीम व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित एक दबोचा

3 लाख की अफीम व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित एक दबोचा

0
356

उत्तरकाशी। नशा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को 3 लाख की अफीम व तस्करी में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कल देर शाम एसओजी व थाना पुरोला पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की खेप सहित आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व पुलिस की संयंुक्त टीम ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान संयुक्त टीम को डामटा बैरियर के पास एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी।
पुलिस ने शक होने पर जब कार की तलाशी ली तो उसमें रखी एक किलो से अधिक अफीम बरामद हुई। कार चालक से की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम शेरखान पुत्र नजीरखान निवासी ग्राम डकाला थाना पसियाना जिला पटियाला पंजाब बताया।
बताया कि उसके द्वारा यह अफीम बर्नीगाड़ स्थित गांव से किसी अज्ञात व्यक्ति से ली गयी थी जिसे वह पंजाब बेचने के लिए ले जा रहा था। बहरहाल पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर दिया है। बरामद अफीम की कीमत तीन लाख रूपये बतायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here