Home News Posts उत्तराखंड पड़ोसी ने युवक पर फेंका तेजाब, मुकदमा दर्ज

पड़ोसी ने युवक पर फेंका तेजाब, मुकदमा दर्ज

0
232

हरिद्वार। भीकम्पुर गांव में रात लगभग 10 बजे पटाखा छुड़ाने को लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय सौरभ पर उसके पड़ोसी 60 वर्षीय गोवर्धन ने तेजाब फेंक दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गुस्साए युवक के परिजन और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की, जिसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में हरिद्वार के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन कर रही है।
मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भकम्पुर गांव का है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने न केवल दिवाली की खुशियों पर ग्रहण लगाया, बल्कि गांव में तनाव की स्थिति भी पैदा कर दी है। पुलिस और विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के तेजाब हमले अत्यंत निंदनीय और गंभीर अपराध हैं, जिनके लिए सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here