Home News Posts उत्तराखंड दुधमुंहे बच्चे को फेंका खाई में, खुद भी की आत्महत्या

दुधमुंहे बच्चे को फेंका खाई में, खुद भी की आत्महत्या

0
210

पौड़ी। पारिवारिक कलह के चलते नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने अपने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर जान दी दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामला कोटद्वार क्षेत्र के चौलूसैंण का है। जानकारी के अनुसार यहां नेपाली मूल के एक श्रमिक ने पारिवारिक कलह के चलते अपने ही दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी खाई में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी। महिला ने बताया कि पति—पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले मासूम बच्चे को खाई में फेंका और फिर खुद भी नीचे कूद गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक के परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परिवार पिछले कुछ समय से चौलूसैंण क्षेत्र में मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here