Home News Posts उत्तराखंड मसूरीः कार खाई में गिरी, 4 की मौत

मसूरीः कार खाई में गिरी, 4 की मौत

0
28

देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से चार पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को बाहर निकाला। जिसमे अंग्रिम कार्यवाही जारी है।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज दोपहर के आसपास झड़ीपानी शॉर्टकट रोड पर एक कार तेज रफ्तार में जा रही थी। अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे से फिसलकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। कार में कुल चार लोग सवार थे, हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर कठिन परिस्थितियों में ऑपरेशन शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी है।
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि कार सवारों ने दुर्घटना से पहले पास की एक दुकान से कुछ सामान खरीदा था। बातचीत में उन्होंने स्वयं को उत्तरकाशी का बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे कार में बैठे, वाहन ढलान की ओर तेजी से बढ़ने लगा और नियंत्रण खोते हुए खाली प्लॉट से होकर गहरी खाई में जा गिरा।
वर्तमान में पुलिस, एसडीआरएफ एवं अन्य बचाव एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू कार्य जारी है। टीमों द्वारा मृतकों के शवों को गहरी खाई से निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक लाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके उपरांत अग्रिम विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश, निवासी सोनीपत, हरियाणा मानित, उम्र 19 वर्ष, निवासी गाजियाबाद सविता, उम्र 48 वर्ष, पत्नी धर्मवीर, निवासी गाजियाबाद व संगीता, उम्र 46 वर्ष, पत्नी टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली के रूप में की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here