- सर्वदलीय सांसदों का डेलिगेशन करेगा विदेश यात्रा
नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा की गई सैन्य कार्यवाही को बड़ी उपलब्धि बताते हुए अब केंद्र सरकार द्वारा एक सर्वदलीय सांसदों का डेलिगेशन को विश्व के कई देशों के दौरे पर भेजने का फैसला लिया गया है। भारत के सांसदों द्वारा विदेशों में जाकर यह बताया जाएगा कि किस तरह से पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को संरक्षण दिया जाता है तथा यह समस्या विश्व राष्ट्रों के लिए किस हद तक खतरनाक बन चुकी है।
सांसद अनिल बलूनी ने सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहां है कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है तथा उसकी धरती से ही आतंकवाद को पाला पोसा जाता है जो आज सभी देशों के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है। उनका कहना है कि पाकिस्तान का असली चेहरा विश्व के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रयास का उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी राष्टो का सहयोग जरूरी है तभी इस समस्या से निपटा जा सकता है।
हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इस डेलिगेशन में कितने सांसद जाएंगे तथा सांसदों का यह दौरा कितने देशों में जाएगा। लेकिन इससे आतंकवादी संगठनों का मनोबल तो टूटेगा ही साथ ही आतंक के खिलाफ एक जुटता से जंग लड़ी जाए यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जो अदम्यें साहस और शौर्य दिखाया है उसे पूरे विश्व को बताया जाना जरूरी है।




