Home News Posts उत्तराखंड मां—बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मां—बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
462

हरिद्वार। मां—बेटी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे मे लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला श्यामपुर क्षेत्र के गैडीखाता इलाके का है। जानकारी के अनुसार रोहताश सैनी की पत्नी विमला देवी व उसकी बेटी ने आज सुबह फांसी लगाकर जांन दे दी। बताया जा रहा है कि रोेहताश व उसका बेटा काम पर गये थे। जबकि उनकी बहु बच्चे को स्कूल छोड़ने गयी थी। पडोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here