Home News Posts उत्तराखंड जल्द आहुत होगा मानसून सत्र

जल्द आहुत होगा मानसून सत्र

0
283
  • मानसून सत्र की तारीख—समय सीएम तय करेंगे
  • विशेष शिक्षा, शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी

देहरादून। सचिवालय में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में आज मानसून सत्र के आयोजन को मंजूरी सहित 4 अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में यह बैठक लगभग 2 घंटे चली।
आज की कैबिनेट बैठक में जो सबसे अहम फैसला लिया गया वह मानसून सत्र के आयोजन को लेकर किया गया है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो सका है कि मानसून सत्र कहां आयोजित होगा तथा कब से कब तक चलेगा। कैबिनेट की बैठक में सत्र का स्थान और समय तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार गैरसैंण में मानसून सत्र का आयोजन कर सकती है तथा यह जुलाई में किया जा सकता है।
इसके अलावा एक अन्य महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कैबिनेट द्वारा उत्तराखंड विशेष शिक्षा, शिक्षक सेवा नियमावली 2025 पर अपनी सहमति की मोहर लगा दी गई है। उल्लेखनीय है कि नैनीताल हाई कोर्ट द्वारा 7 मार्च 2025 को शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया गया था जिसके बाद शासन ने 20 मार्च 2025 को 135 शिक्षकों के पद सृजित किए गए थे। इन 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए नियमावली में संशोधन किया गया था जिसे आज कैबिनेट द्वारा अपनी मंजूरी दे दी गई है।
इसके अलावा आज की कैबिनेट बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के शुरू होने की दशा में इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए पंचायती विभाग को अधिकृत करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा ओबीसी आरक्षण पर एकल सदस्य समिति के सुझाव प्रस्तुत करने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति और संस्तुतियों को मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा गया जिन्हें मंजूरी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here