Home News Posts माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की तलाश में देशभर में...

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की तलाश में देशभर में छापेमारी

0
530

नई दिल्ली । माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। असल में अब्बास की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है और वह फरार चल रहा है। लिहाजा पुलिस अब देशभर में अब्बास के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एडीसीपी उत्तरी अनिल यादव के नेतृत्व में महानगर पुलिस ने रविवार दोपहर दारुलशाफा स्थित विधायक आवास पर छापा मारा। लेकिन अब्बास यहां पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने अब्बास के मेट्रो सिटी और डालीबाग स्थित फ्लैट पर भी छापेमारी की। असल में हथियारों के लाइसेंस के मामले में कोर्ट ने पुलिस को अब्बास अंसारी को अरेस्ट करने का आदेश दिया है। वहीं कोर्ट ने अब्बास की अग्रिम जमानत की अर्जी को भी खारिज कर दिया है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया जाना है। वहीं पुलिस ने गाजीपुर, मऊ और दिल्ली में कई जगहों पर छापेमारी की। एडीसीपी ने अब्बास को पकड़ने के लिए चार एसीपी और इंस्पेक्टरों की टीम बनाई है। जिसके बाद उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here