Home News Posts उत्तराखंड गांव में लगी आग से लाखों का नुकसान

गांव में लगी आग से लाखों का नुकसान

0
194

देहरादून। देर रात एक गांव में अचानक आग लग जाने से लाखों का नुकसान होने की बात सामने आयी है। सूचना मिलने पर फायर सर्विस, पुलिस, सेना, आईटीबीपी व बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में किसी भी तरह की जनहानि व पशुहानि होने की बात सामने नहीं आयी है।
जानकारी के अनुसार कल रात्रि में मलारी से लगभग 7 किमी आगे स्थित ग्राम मेहर गांव में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चौकी मलारी से पुलिस फोर्स, आईटीबीपी तथा फायर सर्विस ज्योतिर्मठ को तत्काल अवगत कराया गया। सूचना प्राप्त होते ही फायर सर्विस ज्योतिर्मठ की प्रशिक्षित टीम अत्याधुनिक अग्निशमन उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचकर टीम ने स्थिति का त्वरित आंकलन करते हुए चार होज पाइप फैलाए और योजनाबद्ध तरीके से आग बुझाने की कार्रवाई प्रारंभ की। अग्निशमन कार्य के दौरान आर्मी एवं बीआरओ के टैंकरों द्वारा निरंतर पानी की आपूर्ति की गई, जिससे फायर सर्विस को पर्याप्त जल उपलब्ध हुआ और आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सका।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार घटना में एक से दो मकानों के प्रभावित होने की जानकारी थी। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि अथवा पशु हानि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि घटना के समय गांव में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। घटनास्थल पर मलारी स्थित राजपूत रेजीमेंट, आईटीबीपी, बीआरओ, आर्मी तथा पुलिस बल मौजूद रहे, जिनके संयुक्त समन्वय एवं सराहनीय प्रयासों से स्थिति को पूर्णतः नियंत्रण में लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here