देहरादून। शॉट सर्किट से बस में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला बाईपास से आईएसबीटी की तरफ आ रही रोडवेज की बस में अचानक आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गयी और लोग बस से कूद कर भागे। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड व पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। इस दौरान क्षेत्र में अफरा तफरी मची हुई थी। फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सम्पर्क करने पर पटेलनगर कोतवाल चन्द्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि बस चालक के द्वारा बताया गया कि बस की डिग्गी में शॉट सर्किट हुआ जिससे बस में आग लग गयी। आग से किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।




