Home News Posts उत्तराखंड भूस्खलनः पिता—पुत्री सहित दो की मौत, एक घायल दो लापता

भूस्खलनः पिता—पुत्री सहित दो की मौत, एक घायल दो लापता

0
607

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भ्ौरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर बीती शाम अचानक भूस्खलन हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया जो देर रात तक चला। जिसमें एक बच्ची सहित दो लोगों के शव बरामद हुए जबकि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि दो लोग अभी भी लापता है। जिनकी तलाश में आज सुबह से एक बार फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दोनो मृतक पिता—पुत्री बताये जा रहे है।
जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भ्ौरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर बीती शाम हुये लैंड—स्लाइड स्थल पर कल देर रात्रि तक चलाये गये रेस्क्यू अभियान को आज प्रातः पुनः शुरू किया गया है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दल राहत एवं बचाव कार्यों मे जुटे हैं। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार मौके पर रेस्क्यू को लीड कर रहे हैं। आम जनमानस से अनुरोध है कि सभी पुलिस—प्रशासन की गाइडलाइन्स का पालन करें, व्यवस्था बनाने मे सहयोग दें। कल 23 जून 2025 की सायं को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भ्ौरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड—स्लाइडिंग स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है, कल देर रात्रि तक चलाए गये रेस्क्यू अभियान को आज प्रातः में पुनः प्रारम्भ किया गया है।
जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशान्त कुमार आर्या एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण कर रेस्क्यू टीमों को राहत एवं बचाव कार्य के सम्बन्ध में जरुरी दिशा—निर्देश दिये गये हैं। कल देर रात्रि तक चलाये गये रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दलों द्वारा घटनास्थल से 1 घायल तथा 2 शव बरामद किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 2 लोग अभी मिसिंग चल रहे हैं, जिनकी तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है। घायल व्यक्ति का नाम रशिक पुत्र बसराम निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र बताया जा रहा है। जबकि मृतकों में हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी जौनपुर उत्तर—प्रदेश व कु. ख्याति (9) पुत्री हरिशंकर निवासी जौनपुर उत्तर—प्रदेश है। जो पिता—पुत्री बताये जा रहे है। वहीं गुमशुदा लोगों के नाम कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र व कु. भविका शर्मा (11)पुत्री जय शर्मा निवासी बी—58 कृष्ण विहार नई दिल्ली बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here