Home News Posts उत्तराखंड कलयुगी बाप ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

कलयुगी बाप ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

0
366

नैनीताल। देवभूमि उत्तराखण्ड के जनपद नैनीताल में रिश्तो को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहंा एक बाप पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग बच्ची कक्षा सात में पढ़ती है जो 13 वर्षीय है।
जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस को पहले यह अंदेशा था कि माता—पिता के बीच विवाद के चलते यह मामला दर्ज कराया गया है, लेकिन जांच हुई तो कलयुगी बाप का काला चेहरा सबके सामने आ गया। आरोप है कि मां की गैरमौजूदगी में आरोपी पिता ने अपनी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पिता की हैवानियत से बेटी बुरी तरह घायल हो गई। बेटी ने जब मां को पिता की करतूत के बारे में बताया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने आरोपी से इसके बारे में पूछा तो वह पहले घटना से इन्कार करने लगा लेकिन जब पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया तो सारी हकीकत सामने आ गई। जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here