Home ताजा ख़बर रोते-बिलखते पहलगाम पीड़ितों से मिलने के बाद भावुक हुए गृहमंत्री

रोते-बिलखते पहलगाम पीड़ितों से मिलने के बाद भावुक हुए गृहमंत्री

0
633


जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। गृहमंत्री अमित शाह ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वहां मौजूद मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। शाह को देखते ही पीड़ित परिवारों का धैर्य टूट गया और वह फफक-फफककर रोने लगे। उनकी हालत देखकर गृहमंत्री भी गमगीन हो गए और बेबस परिवारों के सामने हाथ जोड़ते रहे। उन्होंने हमले में अपने पिता को खोने वाले बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर सांत्वना दी। बुजुर्गों के कंधे थामकर भरोसा दिया। एक पीड़ित को गले भी लगाया। अमित शाह से मिलते ही अपनों को खोने वाली महिलाएं विपदा सुनाने लगीं, महिला जोर-जोर से रो रही थी। गृहमंत्री शाह इस दौरान हाथ जोड़कर खड़े रहे। गृहमंत्री इस दौरान काफी भावुक हो गए। माहौल इतना गमगीन था कि गृहमंत्री अपने आंसू नहीं रोक पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here