रुद्रप्रयाग। रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का था, जिसमें पायलट के अलावा पांच यात्री और एक शिशु सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में पायलट सहित कुल 7 लोग सवार थे और सभी के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
बताया गया कि घाटी में अचानक मौसम बिगड़ने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। खोजबीन और राहत कार्य जारी है
हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ।
उत्तराखंड ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ वी मुरुगेशन भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसा होने की पुष्टि भी की।
हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि नेपाली मूल की महिलाओं ने हादसा होने की सूचना दी थी। हादसे के समय वे गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही थीं कि उन्होंने हादसा होते देखा और तुरंत पुलिस को फोन करके बताया। हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्ची भी बताई जा रही है।



