Home News Posts उत्तराखंड कार पर गिरा हेलीकॉप्टर !

कार पर गिरा हेलीकॉप्टर !

0
1572

देहरादून। हेलीकॉप्टर के सडक पर लैंडिग होने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। हेलीकाप्टर सडक पर चल रही कार पर गिर गया। पायलट घायल हो गया। लेकिन किसी प्रकार के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे द्वारा जानकारी दे गयी है कि व्रQेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हैलीकाप्टर अपने बडासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पांच यात्रियों के साथ टेक—ऑफ कर रहा था। इस दौरान हेलीकाप्टर में कुछ तकनीकि खामी आ गयी। पायटल कैप्टन आरपीएस टोडी ने समय रहते खामी को भांप लिया और नजदीक में खाली सडक देखकर आपात कालीन लैंडिंग करवायी। हैलीकाप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित है जबकि पायलट को हल्की चोंट आयी है। आपातकालीन लैडिंग के दौरान सडक पर खडी एक गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी उक्त घटना से शटल सेवा में कोई प्रभाव नहीं पडा है। घटना की सूचना डीजीसीए को दे दी गयी है। हैलीकाप्टर के सडक पर उतरकर कार के ऊपर गिरने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और काफी सख्या में लोग वहां पर पहुंचे। जिससे वहां पर जाम की स्थित उत्पन्न हो गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को हटाकर वहां जाम से निजात दिलाया। सूत्रों के अनुसार पायलट कैप्टन आरपीएस टोडी की सूझबूझ के चलते एक बडा हादसा होने से बच गया और यात्रियों को सही सलामत बाहर निकाला गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here