Home News Posts उत्तराखंड राज्य में 4 दिन भारी बारिश, दून सहित 3 जिलों में ऑरेंज...

राज्य में 4 दिन भारी बारिश, दून सहित 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

0
19

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने 14 से 17 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के कारण जलभराव, सड़क बाधित होने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें। नदी—नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here