गर्भवती महिला के शव का पेट कटवाकर ससुरालवालों ने बच्चा निकलवाया!

0
353

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। करीब 8 महीने की एक गर्भवती महिला के शव का पेट कटवाकर ससुरालवालों ने बच्चा निकलवाया। इसमें हैरान कर देने वाली बात यह है कि श्मशान घाट में एक स्वीपर ये काम स्वीपर से करवाया गया।
यह घटना जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ब्लेड से महिला के शव का पेट फाडा बच्चे के शव को बाहर निकाला। जिसके बाद बहू का अंतिम संस्कार किया और बच्चे के शव को भी श्मशान में अलग दफनाया गया। दरअसल ससुराल वालों ने श्मशान घाट पर जलाने से पहले महिला का पोस्टमॉर्टम करवा दिया। उन्हें सिर्फ यह देखना था कि पेट में बच्चा जिंदा है या मर गया है। लेकिन जब उन्हें पता चला कि बच्चा भी मर चुका है तब उसके शव को भी दफन कर दिया गया। यह घटना डेढ़ महीने पुरानी बताई जा रही है। लेकिन इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतका की मां वीडियो लेकर थाने पहुंच गई।
एसपी ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंची मृतका की मां गौरा बाई ने बताया कि जबलपुर में बरेला के पड़वार की रहने वाली राधा लोधी की शादी 24 अप्रैल 2021 को पनागर के गोपी पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही राधा को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे। राधा लोधी 8 माह की गर्भवती थी। बीते 17 सितंबर को उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी जानकारी राधा के मायके वालों को नहीं दी गई। लेकिन सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंचे। ससुराल वालों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here