Home News Posts उत्तराखंड सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान हुई घायल

सड़क हादसे में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान हुई घायल

0
24

देहरादून। पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर बद्रीपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान की स्कॉर्पियो भारी बारिश के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और सड़क किनारे बने कच्चे नाले में जा गिरी। हादसे में मधु चौहान के बाएं कंधे में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके ड्राइवर सहित वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति को भी हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, मधु चौहान आज दोपहर करीब 12.15 बजे देहरादून से विकासनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी स्कॉर्पियो से रवाना हुई थीं। उनके साथ वाहन में ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। बद्रीपुर फोरलेन क्षेत्र पार करने के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे कच्चे नाले में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। मधु चौहान को तत्काल धर्मावाला स्थित स्वामी विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनके बाएं कंधे में गंभीर चोट आई है, जबकि ड्राइवर और दूसरे सवार को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान सहित उनके समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और मधु चौहान का हालचाल जाना। अस्पताल में शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here