Home News Posts पांच लुटेरे गिरफ्तार

पांच लुटेरे गिरफ्तार

0
275
  • 9 वाहन, 9 मोबाइल और हथियार बरामद

उधमसिंहनगर। पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी व लूटी गयी 9 बाइक, 9 मोबाइल व एक तमंचा बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बीती 7 जुलाई को गायत्री पार्क के सामने आवास विसास ट्रांजिट कैम्प में रात्रि 1.20 मिनट अनिल कुमार नामक एक व्यक्ति से बदमाशों ने तमंचे के बल पर मोबाइल व नगदी लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध में 9 जुलाई को थाना ट्रांजिट केम्प में मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी। लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस टीमो द्वारा बीती रात एक सूचना के आधार पर सिडकुल रोड पर यू के इण्डिया स्कैफोल्डिंग कम्पनी के पास झड़ियों से (परशुराम चौक से वनखन्डी रोड) पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से लूट व चोरी की 9 बाइक, 9 मोबाइल व एक तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम शिवम गुप्ता पुत्र पिंटू गुप्ता हाल निवासी ग्राम भगौतीपुर थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी शांति विहार भूरारानी कोतवाली रुद्रपुर जिला उधमसिंह, राजेश कुमार पुत्र होरीलाल मूल निवासी शेरगढ़ मोहल्ला बरिपुरा थाना शेरगढ़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी डिबडिबा आश्रम वाली गली थाना बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, विशाल उपाध्याय पुत्र प्रदीप उपाध्याय मूल निवासी ग्राम उसेला ओला थाना ओला जिला बरेली उत्तर प्रदेश ढाल निवासी सामिया गुलमोहर थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर, केशव पुत्र गुनी राम निवासी शिवनगर लियर शिव मंदिर थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधम सिंह नगर व जवाब कुमार उर्फ पंवार पुत्र पप्पू कुमार मूल निवासी ग्राम ज्वालापुर भ्ौसिया तहसील व थाना बिलासपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शुक्र बाजार भूरारानी थाना रुद्रपुर जिला उधमसिंह नगर बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here