Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh महिला ट्रेनी सिपाहियों ने ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था पर लगाए गंभीर आरोप

महिला ट्रेनी सिपाहियों ने ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था पर लगाए गंभीर आरोप

0
707


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में शाहपुर क्षेत्र में स्थित पीएसी वाहिनी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब महिला ट्रेनी सिपाहियों ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। करीब 600 महिला सिपाहियों ने ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। सबसे गंभीर आरोप बाथरूम में कैमरे लगाए जाने का रहा। जिसे लेकर महिला ट्रेनी सिपाहियों ने जमकर हंगामा किया। उनका आक्रोश इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगीं। उन्होंने आईटीसी प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया । सूचना पर पहुंचे जिले के आला अधिकारियों ने महिला अभ्यर्थियों को समझा कर शांत कराया और पीएसी परिसर में भेजा। हंगामे की सूचना पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के ट्रेनर और एडीजी समेत पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।एडिशन लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया- सुबह कुछ रिक्रूट ने बिजली पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। जिसे गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पीएसी के वरिष्ठ अधिकारियों को गोरखपुर भेजा गया है। अब स्थिति सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here