Home News Posts राष्ट्रीय रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर महिला लेखपाल निलंबित

रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर महिला लेखपाल निलंबित

0
630

  • नायाब तहसीलदार को जांच सौंपी

शाहजहंापुर। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर महिला लेखपाल को जिला प्रशासन द्वारा निलंबित क दिया गया है। वहीं मामले की जांच नायब तहसीलदार को जांच सौंप दी गई है।
जानकारी के अनुसार तहसील सदर क्षेत्र के गांव कपसेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल रंजना सक्सेना का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें वह खसरा बनाने के बाद किसान से 100 रुपये चाय—पानी के नाम पर मांग रही थी। वह कह रही थी कि आप यह मान लो कि यह सौ रुपये आपने अपनी दीदी को चाय पानी के लिए दिए है। इस तरह रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम सदर संजय कुमार पांडेय को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में प्रथम दृष्टतया दोषी पाए जाने पर एसडीएम ने लेखपाल रंजना सक्सेना को निलंबित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here