Home News Posts उत्तराखंड जाम से जूझ रहा है एक्सप्रेस वे व मसूरी रोड

जाम से जूझ रहा है एक्सप्रेस वे व मसूरी रोड

0
13

देहरादून। राजधानी देहरादून में जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है। वीकएंंड पर या गर्मियों की छुट्टियंा बिताने देहरादून या मसूरी आने वाले पर्यटकों को इन दिनों जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। जाम की इस समस्या को निपटाने की लाख कोशिशों के बावजूद इस समस्या का स्थाई समाधान अब तक प्रशासन को नहीं मिल सका है। इसके चलते आज जहंा दिल्ली से दून आने वाले एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर जाम की समस्या का पर्यटकों को सामना करना पड़ा वहीं मसूरी में भी लोगों को इस समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
विदित हो कि राज्य गठन के साथ ही राजधानी देहरादून में पर्यटकों व आम लोगों का आवागमन बढ़ने लगा है। वहीं शिक्षा का हब कहे जाने वाले देहरादून में बाहरी राज्यों के छात्र—छात्राए भी पढ़ने के लिए आये। अधिकतर इन सभी पर्यटकों व आम लोगों के पास वाहन की कोई कमी नहीं है। लेकिन इसके चलते लोगों को जाम की समस्या से भी आये दिन दो—चार होनेा पड़ता है। बात अगर राज्य प्रशासन की करें तो यहंा तैनात होने वाला हर अधिकारी अपनी पहली जिम्मेदार जाम पर फोकस रखने की करता है। लेकिन यहां आये दिन लगने वाले जाम के हालात देखकर उसकी भी पेशानी पर कुछ ही दिनों में बल पड़ जाते है।
यूं तो जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए राज्य प्रशासन द्वारा कई फ्लाई ओवर बना दिये गये है लेकिन इससे भी इस भीमकाय समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
वीकएंड पर यह समस्या बड़ा विकराल रूप ले लेती है। जिससे निजात पाने पर प्रशासन के पसीने छूट जाते है। ऐसा ही जाम आज दिल्ली—देहरादून एक्सप्रेसवे में देखने को मिला जहंा पर्यटकों को कई कई घंटे जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा है। वहीं बात पहाड़ो की रानी मसूरी की करें तो लोगों का कहना था कि यहंा भी कई किलोमीटर का जाम लगा हुआ है। ऐसे में इस समस्या का समाधान कभी हो सकेगा यह आने वाला समय ही बतायेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here