Home News Posts उत्तराखंड उत्तरकाशी व आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटकों से मची अफरा—तफरी

उत्तरकाशी व आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटकों से मची अफरा—तफरी

0
521

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह दो बार भूकंप के झटको से अफरा—तफरी मच गयी। दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से भूकंप के असर की जानकारी जुटाई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर नीचे गिरने लगे। इसके बाद दोबारा 8 बजकर 19 मिनट पर फिर झटके महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर जिनकी तीव्रता 3.5 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे उत्तरकाशी में था। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के असर के बारे में सूचना जुटाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान—माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here