Home News Posts उत्तराखंड जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया आईएसबीटी फ्लाईओवर का निरीक्षण

जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया आईएसबीटी फ्लाईओवर का निरीक्षण

0
716

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह व जिलाधिकारी सविन बसंल ने आईएसबीटी फ्लाईओवर से होकर हरिद्वार बाईपास जाने वाले वाहनों के लिए बनाये गये डायवर्ट प्वाइंट का निरीक्षण किया।
आज यहां आईएसबीटी पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए शिमला बाईपास चौक की ओर से आने वाले वाहनो को आईएसबीटी फ्लाईओवर से होकर कारगी चौक हरिद्वार बायपास की ओर भेजने के लिए फ्लाईओवर पर बनाया गया है डाइवर्ट पॉइंट सुरक्षा के पहलु से डायवर्ट पॉइंट पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड व अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाने के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।े जिलाधिकारी सविन बसंल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा आईएसबीटी फ्लाई ओवर का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी तथा एसएसपी द्वारा आईएसबीटी में यातायात के दबाव को कम करने के लिये शिमला बाईपास की ओर से आने वाले वाहनों को आईएसबीटी फ्लाईओवर से होते हुए कारगी चौक, हरिद्वार बाईपास की ओर जाने हेतु फ्लाईओवर पर बनाये गये डाइवर्ट पॉइंट का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी तथा एसएसपी द्वारा फ्लाईओवर पर बनाने गए डाइवर्ट पॉइंट के शुरू होने से आईएसबीटी की यातायात व्यवस्था पर पड़े प्रभाव के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही फ्लाईओवर पर वाहनों के सुरक्षित आवाजाही हेतु डाइवर्ट पॉइंट पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड व अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here